तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगभग 6 किलोमीटर दूर ग्राम कोनारी मुख्य सड़क पर बने पुल जर्जर हो चुकी है, ग्राम कोनारी ग्राम पंचायत तुहामेटा का आश्रित ग्राम है जोकि मुख्य सड़क ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ती है।
बरसात के दिनों में बारिश का पानी पुल से ऊपर बहती है जिससे जामनाला पुलिया jamnala pull क्षतिग्रस्त हो चुकी है जो कभी भी ढह सकती है ऐसे में जान माल का खतरा हमेशा बना हुआ है। हमेशा पुलिया की मरम्मत की जाती है मानो कोई भवन हो।
ग्राम कोनारी gram konari जामनाला पुलिया पर तटबंध का निर्माण कार्य प्रारंभ है परंतु पुलिया जर्जर हालत में है नया पुल निर्माण का टेंडर नहीं हो पाया है। ऐसे तटबंध का क्या फायदा जब पुलिया ही क्षतिग्रस्त हो।
ग्राम कोनारी के ग्रामीणों का मांग है कि बरसात के पूर्व नया पुल निर्माण किया जाये ताकि आने वाले बरसात के दिनों में खतरा ना हो।

0 Reviews
Your rating